रूस ने रद्द की हलब में हवाई हमले में अपनी भूमिका
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i9607-रूस_ने_रद्द_की_हलब_में_हवाई_हमले_में_अपनी_भूमिका
रूस के रक्षामंत्रालय का कहना है कि कुछ संचार माध्यमों का यह दावा निराधार है कि सीरिया के हलब नगर के एक अस्पताल पर हवाई हमले में रूस का हाथ है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr २९, २०१६ १५:०४ Asia/Kolkata
  • रूस ने रद्द की हलब में हवाई हमले में अपनी भूमिका

रूस के रक्षामंत्रालय का कहना है कि कुछ संचार माध्यमों का यह दावा निराधार है कि सीरिया के हलब नगर के एक अस्पताल पर हवाई हमले में रूस का हाथ है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके घोषणा की है कि रूसी विमानों ने सीरिया के हलब नगर के अस्सुकरा क्षेत्र में किसी भी अस्पताल पर बमबारी नहीं की है।

रूसी रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता कूशानकेफ ने स्पष्ट किया है कि तथाकथित अन्तर्राष्ट्रीय गठबंधन के एक देश का विमान लंबे अंतराल के बाद बुधवार को हलब में उड़ान भरता दिखाई दिया।

सीरिया के सूचना एवं प्रसारण मंत्री उमरान अज़्ज़ोबी ने भी आतंकवादी गुटों का समर्थन करने वाले संचार माध्यमों की ओर इस मामले में रूस पर आरोप मढ़ने के संबन्ध में कहा कि सीरिया की सेना और न ही रूस विमानों में से किसी ने भी हलब में अस्पताल पर बमबारी नहीं की।

ज्ञात रहे कि पिछले पांच दिनों के दौरान सीरिया में सक्रिय आतंकवादी हलब के विभिन्न क्षेत्रों पर राकेट से हमले करते आ रहे हैं जिनमें बड़ी संख्या में आम लोग मारे गए हैं।