हिज़बुल्लाह की मिसाइल क्षमता से बौखलाया ज़ायोनी शासन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i96086-हिज़बुल्लाह_की_मिसाइल_क्षमता_से_बौखलाया_ज़ायोनी_शासन
ज़ायोनी शासन ने स्वीकार किया है कि हिज़बुल्लाह के मिसाइल, इस अवैध शासन के अस्तित्व के लिए ख़तरा हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar १०, २०२१ १९:१६ Asia/Kolkata
  • हिज़बुल्लाह की मिसाइल क्षमता से बौखलाया ज़ायोनी शासन

ज़ायोनी शासन ने स्वीकार किया है कि हिज़बुल्लाह के मिसाइल, इस अवैध शासन के अस्तित्व के लिए ख़तरा हैं।

अवैध ज़ायोनी शासन ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया है लेबनान के हिज़बुल्लाह आन्दोलन के मिसाइल उसके अस्तित्व के लिए ख़तरा हैं। ज़ायोनी शासन के युद्धमंत्री बेनी गैंट्ज़ ने ज़ायोनी संसद क्नैसेट की महासभा में इस बात का उल्लेख किया कि हिज़बुल्लाह, अपनी मिसाइल क्षमता में विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर यह काम इस्राईल के अस्तित्व के लिए ख़तरा बनता है तो हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। इससे पहले ज़ायोनी शासन के सैन्य अधिकारी भी हिज़बुल्लाह की मिसाइल क्षमता का उल्लेख कर चुके हैं।

 

याद रहे कि हैफ़ा में इस्राईल की नौसेना की छावनी के कमांडर गिल एजिंस्की Gil Aginsky ने कहा था कि हिज़बुल्लाह समुद्र के बीच स्थित ज़ायोनी शासन के गैस निकालने वाले प्लेटफार्म को लक्ष्य बनाने में सक्षम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में हिज़बुल्लाह, भविष्य में संभावित टकराव की स्थिति में, समुद्र में ज़ायोनी शासन के तेल निकालने वाले प्लेटफार्म को लक्ष्य बनाने के लिए अपनी रक्षा क्षमता को तेज़ी से विकसित कर रहा है।

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए