बाइडन, ट्रम्प की ग़लतियां दोहरा रहे हैंः यमन
यमनी प्रधान मंत्री के सुरक्षा सलाहकार का कहना है कि अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की ग़लतियों को दोहरा रहे हैं।
जनरल जलाल अल-रवीशान ने अल-मसीरा टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहाः पहले अमरीका और यूरोप को सऊदी हमलों को रोकने और यमनी राष्ट्र की घेराबंदी समाप्त करने का कोई उपाय खोजना चाहिए, उसके बाद वार्ता के बारे में सोचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अमरीका के नए प्रस्ताव में कोई नई चीज़ नहीं है, बल्कि उसमें केवल अमरीकी हितों को साधा गया है, क्योंकि अमरीकी दूसरों के हितों और मावाधिकारों को कोई महत्व नहीं देते हैं।
मारिब में जारी लड़ाई के बारे में अल-रवीशान का कहना था कि यह एक बड़ी लड़ाई है और यहां सऊदी अरब के हमलों की शुरुआत से ही लड़ाई जारी है।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी मीडिया ने हमलावर देशों की मदद के लिए मारिब मोर्चे का प्रोपैगंडा शुरू किया है, ताकि यमन संकट का कोई राजनीतिक समाधान नहीं निकल सके।
इस बीच प्रतिरोध के समर्थन के लिए जन मोर्चे की प्रमुख फ़ातिमा मोहम्मद ने कहा है कि मारिब की लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय आतकंवाद को जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा। सऊदी अरब ने मारिब पर क़ब्ज़ा करने का प्रयास किया है, लेकिन हमलावरों का यह सपना कभी भी साकार नहीं हो सकेगा। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए