इस्राईल, सीरिया का सबसे बड़ा दुश्मन है, अल-मिक़दाद
सीरिया के विदेश मंत्री ने इस्राईल को देश का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए कहा है कि गोलान हाइट्स के बारे में पूर्व अमरीकी सरकार का फ़ैसला ग़ैर क़ानूनी था, जिसका कोई महत्व नहीं है।
सीरियाई विदेश मंत्री फ़ैसल मिक़दाद ने तेहरान में आयोजित एक सम्मेलन को वीडियो कांफ़्रेंसिंग के ज़रिए संबोधित करते हुए कहाः इस्राईल ने ही अमरीका को परमाणु समझौते से निकलने और अवैध अधिकृत गोलान हाइट्स के बारे में ग़ैर क़ानूनी क़दम उठाने के लिए उकसाया था, इसलिए अमरीका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन को विश्व समुदाय के साथ सहयोग करते हुए बिना किसी पूर्व शर्त के परमाणु समझौते में फिर से शामिल हो जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर का उल्लंघन करते हुए अपनी नीतियों और फ़ैसलों से दुनिया में तनाव बढ़ाया है और जब तक बाइडन प्रशासन गंभीरता से इस व्यवहार में बदलाव नहीं लायेंगे, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव नहीं होगा।
सीरिया के विदेश मंत्री का कहना था कि उनका देश आधिकारिक रूप से शांति की स्थापना और लड़ाई को समाप्त करना चाहता है और अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों और न्याय के आधार पर वैश्विक व्यवस्था पर बल देता है। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए