सीरिया में आतंकी फिर केमिकल हमले की तैयारी मेंः रूसी अधिकारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i96480-सीरिया_में_आतंकी_फिर_केमिकल_हमले_की_तैयारी_मेंः_रूसी_अधिकारी
सीरिया में आतंकवादी फिर केमिकल हमले की तय्यारी कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २०, २०२१ ०९:५८ Asia/Kolkata
  • सीरिया में आतंकी फिर केमिकल हमले की तैयारी मेंः रूसी अधिकारी

सीरिया में आतंकवादी फिर केमिकल हमले की तय्यारी कर रहे हैं।

सीरिया में संघर्षरत पक्षों की बीच मेल-जोल के लिए क़ायम सेंटर के अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी गुट हैयत तहरीर अश्शाम, जिसे पश्चिम का समर्थन हासिल है, उत्तरी सीरिया के इद्लिब प्रांत में ज़हरीले पदार्थ के इस्तेमाल की तय्यारी कर रहा है।

स्पूतनिक न्यूज़ के मुताबिक़, कर्नल एलेक्सांद्र कारपोफ़ ने शनिवार तड़के बताया कि इस तरह की सूचना मिली है कि हैअते तहरीरे अश्शाम के आतंकी, इद्लिब प्रांत के पूर्वोत्तरी भाग में केमिकल हमले की तय्यारी कर रहे हैं।

कारपोफ़ के मुताबिक़, आतंकी कीतियान क़स्बे में आम लोगों पर फ़ाल्स फ़्लैग केमिकल हमले का इरादा रखते हैं, ताकि इसकी ज़िम्मेदारी सीरियाई के सिर पर मढ़ सकें।

सीरिया में संघर्षरत पक्षों की बीच मेल-जोल के लिए क़ायम सेंटर के अधिकारी ने पूर्वी सीरिया के रक़्क़ा प्रांत के ग्रामीण इलाक़ों में लोगों की वापसी के बारे में कहाः “इस सेंटर की कोशिश से रक़्क़ा प्रांत में ऐन ईसा इलाक़े के मोअल्लक़, जुबैल और सैदा गावों में लोगों की वापसी पर सहमति हो गयी है।”

ऐसे समय जब आतंकियों द्वारा सीरिया और इराक़ में आम लोगों के ख़िलाफ़ केमिकल हथियार का इस्तेमाल साबित हो चुका है, पश्चिमी देश इस विषय की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में निंदा होने से रोक रहे हैं।

पश्चिमी देश केमिकल हमले की ग़लत रिपोर्ट छाप कर इसकी ज़िम्मेदारी दमिश्क़ सरकार के सिर मढ़ने की कोशिश में हैं, जिसकी एक मिसाल ख़ान शैख़ून में हुआ केमिकल हमला है। (MAQ/N)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए