बेबीलोन प्रांत में अमरीकी सेना के एक सहायक क़ाफ़िले पर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i96532-बेबीलोन_प्रांत_में_अमरीकी_सेना_के_एक_सहायक_क़ाफ़िले_पर_हमला
इराक़ के सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक़, बेबीलोन प्रांत में अमरीकी सेना के एक सहायक क़ाफ़िले पर हमला हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २१, २०२१ १४:२४ Asia/Kolkata
  • बेबीलोन प्रांत में अमरीकी सेना के एक सहायक क़ाफ़िले पर हमला

इराक़ के सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक़, बेबीलोन प्रांत में अमरीकी सेना के एक सहायक क़ाफ़िले पर हमला हुआ है।

शफ़क़ न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, रविवार को इराक़ी सुरक्षा सूत्रों का कहना था कि बेबीलोन हाईवे पर अमरीकी सैन्य गठबंधन के सहायक क़ाफ़िले को एक रोडसाइड बम के ज़रिए निशाना बनाया गया। हालांकि अंतिम सूचना मिलने तक इस क़ाफ़िले को पहुंचने वाले नुक़सान के बारे में कोई विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

 

शनिवार को रात को भी एक अमरीकी सैन्य कारवां को सलाहुद्दीन प्रांत में निशाना बनाया गया था। हालिया महीनों में इराक़ में अमरीकी सैनिकों पर हमलों में वृद्धि हुई है। इराक़ी जनता और संसद की मांग है कि अमरीकी सैनिक तुरंत इराक़ से बाहर निकलें। msm

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए