सीरियाः मस्जिद पर हमला, 15 हताहत
-
2011 से सीरिया में आरंभ हुए संकट में 470000 लोग मारे जा चुके हैं।
सीरिया में सरकार विरोधी आतंकवादी गुटों ने एलेप्पो में एक मस्जिद पर राकेट से हमला कर दिया जिसमें 15 आम लोग मारे गये और 30 अन्य घायल हो गये।
साना न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार यह हमला हलब के बाबुलफरज क्षेत्र में जुमा की नमाज़ के बाद किया गया ।
सीरियाई टीवी की रिपोर्ट में बताया गया है कि जुमा की नमाज़ खत्म होने के बाद कई राकेट मस्जिद से टकराए जबकि रूस की स्पूतनिक न्यूज़ एजेन्सी ने बताया है कि एलेप्पों की मस्जिद पर होने वाले हमले में कम से कम 25 लोग मारे गये हैं और 40 घायल हुए हैं।
उत्तरी सीरिया के एलेप्पो नगर में एेसी स्थिति में हमले जारी हैं कि जब शुक्रवार को ही अमरीका और रूस ने सीरिया के दमिश्क और लाज़ेक़िया प्रान्तों में शांति पर चरण पर सहमति प्रकट की है।
रिपोर्ट के अनुसार रूस और अमरीका के मध्य होने वाली इस सहमति में एलेप्पो शामिल नहीं है।
इसी मध्य डॅाक्टर्स विद आउट बार्डर्स ने बताया है कि एलेप्पो में बुधवार को एक अस्पताल पर होने वाले हमले में मारे जाने वालों की संख्या बढ़ कर 50 हो गयी है।
मारे जाने वालों में 6 डॅाक्टर भी शामिल हैं। (Q.A.)