इराक़ में मिसाइल का निशाना बनकर अमरीकी ड्रोन तबाह
अमरीका का एक ड्रोन, इराक़ में मिसाइल का लक्ष्य बनकर नष्ट हो गया।
इराक़ी सूत्रों ने सूचना दी है कि नैनवा प्रांत में मंगलवार की रात एक अमरीकी ड्रोन गिर कर तबाह हो गया। साबेरीन न्यूज़ चैनल के अनुसार यह MQ-1C प्रकार का अमरीकी ड्रोन था जो उत्तरी इराक़ के नैनवा प्रांत के "अलक़य्यारा" क्षेत्र में एक मिसाइल का लक्ष्य बनकर नष्ट हो गया। इससे पहले भी इराक़ में अमरीकी सैन्य छावनी और अमरीकी कारवानों पर हमले होते रहे हैं। हालिया दिनों में इन कार्यवाहियों में तेज़ी आई है।
अधिकांश इराक़ी अपने देश में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति के विरोधी हैं। उनका मानना है कि अमरीकी सैनिकों को तत्काल हमारा देश छोड़कर चले जाना चाहिए। इराक़ की संसद भी इस देश से अमरीकी सैनिकों के निष्कासन को लेकर सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर चुकी है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए