यमन के इंसानी संकट का सौदा नहीं किया जाना चाहिएः अंसारुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i96678-यमन_के_इंसानी_संकट_का_सौदा_नहीं_किया_जाना_चाहिएः_अंसारुल्लाह
यमन के अंसारुल्लाह संगठन के प्रवक्ता ने कहा है कि यमन का युद्ध अमरीका व यूरोप के हथियारों की बिक्री के लिए एक बाज़ार बन गया है और यमन के इंसानी संकट का सौदा नहीं किया जाना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २५, २०२१ ०८:३४ Asia/Kolkata
  • यमन के इंसानी संकट का सौदा नहीं किया जाना चाहिएः अंसारुल्लाह

यमन के अंसारुल्लाह संगठन के प्रवक्ता ने कहा है कि यमन का युद्ध अमरीका व यूरोप के हथियारों की बिक्री के लिए एक बाज़ार बन गया है और यमन के इंसानी संकट का सौदा नहीं किया जाना चाहिए।

मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने अलमसीरा टीवी से बात करते हुए कहा कि अमरीका, ब्रिटेन और यमन के ख़िलाफ़ युद्ध में भाग लेने वाले देश, यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की बढ़त से बहुत क्रोधित हैं क्योंकि वे शांति चाहते ही नहीं और उनके कुछ और ही लक्ष्य हैं। उन्होंने कहा कि यमन संकट के समाधान के लिए जो राजनैतिक रुकावटें आ रही हैं, वे युद्ध विराम और यमन की घेराबंदी ख़त्म करने पर ध्यान न दिए जाने के कारण है और ऐसा लगता है कि वे समय नष्ट करने और समझौतों का उल्लंघन करने की कोशिश कर रहे हैं।

अंसारुल्लाह संगठन के प्रवक्ता ने कहा कि यमन पर हमला करने वाले देश, ज़मीनी और सामरिक मैदान में पराजित हो चुके हैं और वे राजनैतिक हल थोपने की कोशिश इस लिए कर रहे हैं ताकि जो कुछ जंग के मैदान में उन्होंने खोया है, उसे राजनीति के माध्यम से हासिल कर लें। मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने कहा कि हमलावर जो प्रस्ताव पेश कर रहे हैं उनसे यमन में शांति नहीं आएगी और दुश्मनों के ख़िलाफ़ जवाबी हमले करना और हमलावर देशों को निशाना बनाना राजनैतिक समाधान तक पहुंचने में प्रभावी है। उन्होंने कहा कि यमन में जो मानवीय संकट पैदा हो गया है, उस पर सौदेबाज़ी नहीं की जा सकती। (HN)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए