इराक़ के प्रधान मंत्री अल-काज़ेमी को सऊदी किंग का निमंत्रण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i96728-इराक़_के_प्रधान_मंत्री_अल_काज़ेमी_को_सऊदी_किंग_का_निमंत्रण
सऊदी किंग मलिक सलमान ने इराक़ी प्रधानमंत्री को रियाज़ आने का निमंत्रण दिया, इराक़ी प्रधानमंत्री ने मलिक सलमान के निमंत्रण को स्वीकार भी कर लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २६, २०२१ १४:११ Asia/Kolkata
  • इराक़ के प्रधान मंत्री अल-काज़ेमी को सऊदी किंग का निमंत्रण

सऊदी किंग मलिक सलमान ने इराक़ी प्रधानमंत्री को रियाज़ आने का निमंत्रण दिया, इराक़ी प्रधानमंत्री ने मलिक सलमान के निमंत्रण को स्वीकार भी कर लिया है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार सऊदी नरेश ने इराकी प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल मीटिंग में आधिकारिक तौर पर उन्हें सऊदी यात्रा का निमंत्रण दिया।

अन्नशरा वेब साइट ने रिपोर्ट दी है कि मलिक सलमान और मुस्तफ़ा अलक़ाज़ेमी ने बातचीत की। इस बातचीत में दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और द्पिपक्षीय संबंधों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया।

इस रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी प्रधानमंत्री के कार्यालय ने एक विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि सऊदी नरेश ने इराकी प्रधानमंत्री से आधिकारिक तौर रियाज़ दौरे का निमंत्रण दिया है। इराकी प्रधानमंत्री ने मलिक सलमान के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

इराकी प्रधानमंत्री ने इस वर्चुअल मुलाक़ात में द्विपक्षीय मज़बूत संबंधों की ओर संकेत करते हुए उसे मज़बूत बनाये जाने पर बल दिया। MM