चुनाव अपने समय पर आयोजित होंगेः अलकाज़ेमी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i96820-चुनाव_अपने_समय_पर_आयोजित_होंगेः_अलकाज़ेमी
इराक़ के प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी ने कहा है कि संसदीय चुनाव अपने निर्धारित समय पर आयोजित होंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २८, २०२१ १३:४५ Asia/Kolkata
  • चुनाव अपने समय पर आयोजित होंगेः अलकाज़ेमी

इराक़ के प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी ने कहा है कि संसदीय चुनाव अपने निर्धारित समय पर आयोजित होंगे।

मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी ने ट्वीट किया है कि सरकार चुनाव कराने के अपने फ़ैसले पर अडिग है और इराक़ के संसदीय चुनाव 10 अक्तूबर 2021 को ही आयोजित होंगे। उन्होंने लिखा है कि विरोध और काल्पनिक संकट उत्पन्न करने के प्रयासों के बावजूद सरकार, चुनाव कराने के फैसले पर बाक़ी है। इराक़ के प्रधानमंत्री के अनुसार नकारात्मक वातावरण, अच्छे भविष्य को लेकर इराक़ियों की आकांक्षाओं को नुक़सान पहुंचा सकता है लेकिन संसदीय चुनाव निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे। उनका कहना था कि देश के निर्माण में सरकार बिल्कुल भी पीछे नहीं रहेगी। इराक़ की सरकार ने इससे पहले मध्यावधि चुनाव की तारीख़ 10 अक्तूबर निर्धारित की थी।

 

मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी ने इसी प्रकार एक मिस्री टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि इराक़ के सुरक्षा संस्थान, पुनर्निर्माण के आरंभ में हैं जिसके लिए समय की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अमरीकी सैनिकों की ओर से हमारी सेना पर अत्याचार हुए हैं किंतु अब वह सशक्त है। उनका कहना था कि दाइश से युद्ध के बाद देश की सेना का मनोबल बहुत ऊंचा है। इराक़ के प्रधानमंत्री ने बल देकर कहा कि विगत की तुलना में इस समय इराक़ की सेना बहुत मज़बूत हो चुकी है और वह अपनी शक्ति को हासिल करके पूरे देश में शांति स्थापित करेंगे।

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए