बग़दाद में विस्फोट दसियों हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i9685-बग़दाद_में_विस्फोट_दसियों_हताहत_व_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए विस्फोट में दसियों लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ३०, २०१६ ०८:५५ Asia/Kolkata
  • बग़दाद में विस्फोट दसियों हताहत व घायल

इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए विस्फोट में दसियों लोग मारे गए हैं।

सूमरिया समाचार एजेन्सी के अनुसार इराक़ के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी कर्नल सअद मअन ने बताया है कि शनिवार को बग़दाद के दक्षिणपूर्व में होने वाले विस्फोट में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं।

उन्होंने बताया कि बग़दाद के नहरवान क्षेत्र में सड़क के किनारे विस्फोटित होने वाले बम से कई लोग बुरी तरह से घायल हुए। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबल घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं तथा घायलों को अस्पताल पहुंचा जा रहा है।

बग़दाद में शनिवार को होने वाले विस्फोट में मरने व घायल होने वालों की सही संख्या का पता अभी नहीं चल सका है किंतु इस विस्फोट में हताहत और घायल होने वालों की कुल संख्या 43 बतायी जा रही है।