इराक़ में तीन अमरीकी कारवानों पर हमले
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i96858-इराक़_में_तीन_अमरीकी_कारवानों_पर_हमले
इराक़ी सूत्रों ने बताया है कि अमरीकी सैनिकों के लिए सामान ले जाने वाले तीन कारवानों पर इराक़ के केन्द्र और दक्षिण में हमले किये गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २९, २०२१ १३:१८ Asia/Kolkata
  • इराक़ में तीन अमरीकी कारवानों पर हमले

इराक़ी सूत्रों ने बताया है कि अमरीकी सैनिकों के लिए सामान ले जाने वाले तीन कारवानों पर इराक़ के केन्द्र और दक्षिण में हमले किये गए।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह हमले बाबिल, अद्दीवानिया और ज़ीक़ार प्रांतों में किये गए। समाचार लिखे जाने तक किसी व्यक्ति या गुट ने इसकी ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की थी। पिछले कुछ महीनों के दौरान अमरीकी सैनिकों के लिए साज़ो-सामान ले जाने वाले कारवानों पर हमले किये गए या उनके रास्ते में बम रखे गए। यह कारवां सामान्यतः सीरिया या कुवैत की ओर से इराक़ में आते हैं।

 

इराक़ी संसद में जनवरी 2019 को पारित किये गए प्रस्ताव के आधार पर इस देश में अमरीकी या ग़ैर अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति ग़ैर क़ानूनी है अतः उन्हें बहुत जल्दी इराक़ को छोड़कर चले जाना चाहिए। इस प्रस्ताव के आधार पर बहुत से इराक़ी गुट, इराक़ में उपस्थित अमरीकी सैनिकों को अतिग्रहणकारी मानते हुए अपने देश से उनके तत्काल निष्कासन की मांग कर रहे हैं। MM

 

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए