कर्बला में आत्मघाती हमला विफल!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i96870-कर्बला_में_आत्मघाती_हमला_विफल!
इराक़ी सुरक्षाबलों ने पवित्र नगर करबला पर एक आत्मघाती हमले को विफल बना दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २९, २०२१ १४:५५ Asia/Kolkata
  • कर्बला में आत्मघाती हमला विफल!

इराक़ी सुरक्षाबलों ने पवित्र नगर करबला पर एक आत्मघाती हमले को विफल बना दिया।

एक आतंकवादी, आत्मघाती कार्यवाही करने के लक्ष्य से उन श्रद्धालुओं के बीच घुस गया जो पवित्र नगर नजफ़ से कर्बला जा रहे थे। यह आत्मघाती, कर्बला जाने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ी में सवार हो गया। आतंकवादी, आत्मघाती कार्यवाही कर्बला में अंजाम देना चाहता था और बहुत चालाकी से श्रद्धालुओं के बीच एक-स्थान से दूसरे स्थान तक चलता रहा ताकि कोई उसकी नीयत को समझ न सके। रिपोर्ट के अनुसार एक बार जब सुरक्षाबलों से उसका सामना हुआ तो उसने ख़ुद को गूंगा और बहरा दिखाने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों ने उसके झूठ को भांपते हुए उसे गिरफ़्तार कर लिया।

 

सामर्रा में इमाम अली नक़ी और इमाम हसन असकरी अलैहिमस्सलाम के पवित्र रौज़े पर धरती के मोक्षदाता इमाम महदी अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।  इस साल कोरोना के कारण बहुत ही सीमित पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। 15 शाबान के आने से पहले ही इराक़ी सुरक्षा बल कर्बला प्रांत के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किये जाते हैं जो सामर्रा जाने वाले श्रद्धादुओं की सुरक्षा के लिए तैयार रहते हैं। इराक़ में अपनी पराजय के बावजूद आतंकवादी गुट दाइश के बचे-खुचे कुछ आतंकवादी इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादी कार्यवाहियां करते रहते हैं। MM

 

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए