नेतनयाहू का मंत्रीमण्डल गठित करना एक त्रासदी हैः इस्राईली युद्धमंत्री
इस्राईल के युद्धमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि बिनयमिन नेतनयाहू के साथ मंत्रीमणडल का गठन एक त्रासदी है।
समाचार पत्र हारेत्स के अनुसार बेनी गेंट्स ने रविवार की रात कहा कि हम उनके साथ ही रह सकते हैं जो वचनों को पूरा करने वाले और मूल्यों का सम्मान करते हों।
उन्होंने कहा कि हम ऐसों का साथ नहीं दे सकते जो केवल अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति चाहते हों। इससे पहले ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री स्वीकार कर चुके हैं कि वर्तमान परिस्थतियों में इस्राईल के समक्ष चुनौतियों का सामना करने के लिए एक अतिवादी दक्षिणपंथी मंत्रीमण्डल की आवश्यकता है।
ज़ायोनी शासन के चुनाव आयोग के अनुसार इस्राईली संसद के चौथे चुनाव के परिणाम स्वरूप नेतनयाहू के नेतृत्व वाले गठबंधन को 52 सींटें मिली हैं किंतु नई सरकार बनाने के लिए उनकी लिकुड पार्टी अब भी बहुमत से दूर है।
पिछले दो वर्षों के दौरान इस्राईल में चौथे चुनाव भी इस शासन को राजनीतिक अस्थिरता से निकाल नहीं सके। इस बार भी नेतनयाहू को नए मंत्रीमण्डल के गठन में समस्याओं का सामना है।
नए मंत्रीमण्डल के गठन में विफल रहने की स्थिति में नेतनयाहू के प्रधानमंत्री बने रहने की संभावना समाप्त हो सकती है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए