आंतरिक मतभेदों से तंग आकर रो पड़े इस्राईल के राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i97288-आंतरिक_मतभेदों_से_तंग_आकर_रो_पड़े_इस्राईल_के_राष्ट्रपति
अवैध ज़ायोनी शासन के राष्ट्रपति Reuven Rivlin उस समय फफक कर रो पड़े जब उन्होंने इस्राईल के भीतर पाए जाने वाले गंभीर मतभेदों का उल्लेख किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०८, २०२१ १४:३१ Asia/Kolkata
  • आंतरिक मतभेदों से तंग आकर रो पड़े इस्राईल के राष्ट्रपति

अवैध ज़ायोनी शासन के राष्ट्रपति Reuven Rivlin उस समय फफक कर रो पड़े जब उन्होंने इस्राईल के भीतर पाए जाने वाले गंभीर मतभेदों का उल्लेख किया।

जेरुज़लम पोस्ट के अनुसार रियोविन रिवलिन ने इस्राईल की संसद में अवैध ज़ायोनी शासन के भीतर पाए जाने वाले गंभीर मतभेदों का जिस समय उल्लेख किया उस समय वे अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए।  आठ वर्षों तक ज़ायोनी शासन के राष्ट्रपति पद पर रहने वाले रियोविन रिवलिन ने इस्राईल के आंतरिक मतभेदों पर अफसोस जताया।

इस रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि राजनीतिक साझेदारी के लिए आदर्श बनाने में यदि बुद्धि का प्रयोग नहीं किया गया तो फिर इस्राईल की स्थिरता ख़तरे में पड़ जाएगी।

याद रहे कि पिछले दो वर्षों के दौरान इस्राईल में चार बार चुनाव हो चुके हैं किंतु किसी बार भी सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत हासिल नहीं हो सका। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए