सऊदी अरब के अबहा एयरपोर्ट पर यमन का ड्रोन हमला
Apr २०, २०२१ १४:३२ Asia/Kolkata
यमन की सेना के प्रवक्ता ने दक्षिणी सऊदी अरब में स्थित अबहा एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले की सूचना दी है।
यमनी सेना के प्रवक्ता यहया सरी ने मंगलवार को बताया कि सऊदी अरब के अबहा एयरपोर्ट पर स्थित एक महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने पर क़ासिफ़-के-2 ड्रोन विमान से बमबारी की गई है।
सरी का कहना था कि यमन पर सऊदी अरब के हमलों और परिवेष्टन के ख़िलाफ़ यह जवाबी कार्यवाही की गई है।
ख़मीस मशीत में किंग ख़ालिद एयरबेस के अलावा अबहा एयरपोर्ट पर यमन ने सबसे ज़्यादा हमले किए हैं।
पिछले हफ़्ते भी यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने किंग ख़ालिद एयरबेस पर ड्रोन हमला किया था। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
टैग्स