फ़िलिस्तीनियों ने इस्राईली ड्रोन विमान मार गिराया
ग़ज्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधियों ने इस्राईल का एक जासूसी ड्रोन विमान मार गिराया है।
ग़ज्ज़ा पट्टी के सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि यह एक क्वाड कोप्टर इस्राईली ड्रोन विमान था, जो अल-शुजाईया इलाक़े में स्थित तारिक़ बिन ज़ियाद मस्जिद के निकट आकर गिरा है।
सूत्रों का कहना था कि यह इस्राईली ड्रोन विमान अब फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधियों के क़ब्ज़े में है।
पिछले हफ़्ते शनिवार को भी फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधियों ने इस्राईल का एक ड्रोन विमान मार गिराया था।
ग़ौरतलब है कि हालिया दिनों में इस्राईल ने ग़ज्ज़ा पट्टी के इलाक़े में जासूसी ड्रोन विमानों की उड़ानों में वृद्धि कर दी है।
ग़ज्ज़ा पट्टी का इलाक़ा 2006 से इस्राईल के कड़े परिवेष्टन में है, इसीलिए इसे दुनिया की सबसे बड़ी ओपन जेल कहा जाता है। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए