ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली सेना का तोपख़ाने से हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i97900-ग़ज़्ज़ा_पर_इस्राईली_सेना_का_तोपख़ाने_से_हमला
ज़ायोनी सेना ने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर शनिवार तड़के तोपख़ाने से हमला किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २४, २०२१ ०५:२३ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली सेना का तोपख़ाने से हमला

ज़ायोनी सेना ने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर शनिवार तड़के तोपख़ाने से हमला किया।

अलमयादीन टीवी चैनल के मुताबिक़, ज़ायोनी सेना ने इस हमले में ग़ज़्ज़ा के केन्द्र में स्थित बुरैज और क़रारा इलाक़े में खेती की ज़मीन को निशाना बनाया।

रिपोर्ट मिलने तक, इस हमलें में हुए संभावित जानी व माली नुक़सान का ब्योरा जारी नहीं हुआ था।

ज़ायोनी सेना ने हालिया महीनों में ग़ज़्ज़ा के इलाक़ों पर तोपख़ाने, फ़ाइटर जेट, हेलीकॉप्टर, ड्रोन और टैंकों से बारंबार हमले किए हैं। (MAQ/N)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए