ईरान को लेकर सऊदी क्राउन प्रिंस के लहजे में बड़ी तबदीली
कुछ दिनों पहले तक ईरान को अपना सबसे कट्टर दुश्मन बताने वाले सऊदी क्राउन प्रिंस के लहजे में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है और अब वह ईरान से अच्छे रिश्ते चाहते हैं।
मंगलवार की शाम को एक टीवी इंटरव्यू में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा है कि ईरान हमारा पड़ोसी देश है, हमें उम्मीद है कि हम अपने इस पड़ोसी के साथ अच्छे रिश्तों की स्थापना कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हम ईरान के साथ दोस्ताना और अच्छे संबंध चाहते हैं, इसके बावजूद वह ईरान पर कटाक्ष करने से बाज़ नहीं आए और कहा कि दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों के रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट तेहरान का नकारात्मक रवैया है।
हाल ही में बग़दाद में ईरान और सऊदी अरब के बीच वार्ता की रिपोर्टें मीडिया में आई थीं।
अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा कई मुद्दों पर रियाज़ के कान ऐंठने के बावजूद, बिन सलमान ने दावा किया कि 90 फ़ीसद मामलों में सऊदी अरब और अमरीका की एक राय है और वाशिंगटन, रियाज़ का रणनीतिक साझेदार है।
सऊदी अरब को यमन युद्ध की दलदल में फंसाने वाले क्राउन प्रिंस ने अल-हौसी आंदोलन से वार्ता की मेज़ पर आने की अपील की।
हालांकि यमन इस तरह की अपीलों को एक दिखावा और युद्ध की टैक्टिक क़रार दे चुका है और उसका कहना है कि हमलार शक्तियां अगर युद्ध विराम के लिए गंभीर हैं तो तुरंत हवाई हमलें बंद करें और आर्थिक नाकाबंदी ख़त्म करें। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए