सीरिया में राष्ट्रपति चुनाव की गतिविधियां हुईं तेज़
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i98118-सीरिया_में_राष्ट्रपति_चुनाव_की_गतिविधियां_हुईं_तेज़
सीरिया में आगामी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए गतिविधियां तेज़ हो गई हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २९, २०२१ ०६:३२ Asia/Kolkata
  • सीरिया में राष्ट्रपति चुनाव की गतिविधियां हुईं तेज़

सीरिया में आगामी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए गतिविधियां तेज़ हो गई हैं।

सीरिया की संसद ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मित्र देशों की संसदों को चुनाव के निरीक्षण का निमंत्रण देने का फैसला किया है।  सीरिया की संसद ने निर्णय लिया है कि आगामी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उन देशों को निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा जो दमिश्क़ के मित्र हैं।

सीरिया की संसद की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, ओमान, अल्जीरिया, मोरीतानिया, रूस, आर्मीनिया, चीन वेनेज़ोएला, क्यूबा बेलारूस, दक्षिणी अफ्रीका, इक्वाडोर, निकारागुआ और बुलिविया को राष्ट्रपति पद के चुनाव में निरीक्षक के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

सीरिया के संसद सभापति ने बताया है कि बुधवार तक 10 और प्रत्याशियों ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन करवाया।  इस प्रकार सीरिया के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अबतक 51 प्रत्याशी नामांकन करवा चुके हैं।  सीरिया में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 26 मई को होगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए