इस्राईली सैनिकों ने 2 फ़िलिस्तीनी युवकों को गोली मार दी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i98458-इस्राईली_सैनिकों_ने_2_फ़िलिस्तीनी_युवकों_को_गोली_मार_दी
इस्राईली सैनिकों ने वेस्ट बैंक के उत्तरी इलाक़े में दो फ़िलिस्तीनी युवकों को गोली मारकर शहीद कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०७, २०२१ १३:५९ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सैनिकों ने 2 फ़िलिस्तीनी युवकों को गोली मार दी

इस्राईली सैनिकों ने वेस्ट बैंक के उत्तरी इलाक़े में दो फ़िलिस्तीनी युवकों को गोली मारकर शहीद कर दिया है।

शुक्रवार को वेस्ट बैंक स्थित सालिम चेक पोस्ट पर इस्राईली सैनिकों ने कुछ फ़िलिस्तीनी युवाओं को मारा-पीटा और उनकी तरफ़ फ़यरिंग कर दी, जिसके कारण दो फ़िलिस्तीनी युवकों की मौत हो गई।

फ़िलिस्तीनी सूत्रों का कहना है कि दो युवकों की मौत के अलावा, गोली लगने से एक अन्य फ़िलिस्तीनी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

इससे पहले बुधवार को भी इस्राईली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में फ़िलिस्तीनी नागरिकों पर फ़ायरिंग कर दी थी, जिसमें एक युवक शहीद और दो अन्य घायल हो गए थे।

ग़ौरतलब है कि इस्राईली सैनिक क़रीब प्रतिदिन विभिन्न बहानों से पीड़ित फ़िलिस्तीनियों की हत्याएं और उन्हें घायल करते रहते हैं। msm