इस्राईल की अहम एयरबेस पर फ़िलिस्तीनियों का बड़ा हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i98770-इस्राईल_की_अहम_एयरबेस_पर_फ़िलिस्तीनियों_का_बड़ा_हमला
शनिवार की सुबह फ़िलिस्तीनियों ने इस्राईल की हत्सरीम एयरबेस को राकेट से निशाना बनाया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १५, २०२१ ०३:३५ Asia/Kolkata
  • इस्राईल की अहम एयरबेस पर फ़िलिस्तीनियों का बड़ा हमला

शनिवार की सुबह फ़िलिस्तीनियों ने इस्राईल की हत्सरीम एयरबेस को राकेट से निशाना बनाया।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अलक़स्साम ब्रिगेड ने बताया है कि इस्राईल की हत्सरीम एयरबेस को कई राकेटों से निशाना बनाया गया।

अलक़स्साम ब्रिगेड ने यह भी ख़बर दी है कि अवैध अधिकृत असक़लान शहर को भी कई राकेटों से निशाना बनाया गया है।

दूसरी ओर इस्राईली युद्धक विमानों के ग़ज़्ज़ा पट्टी पर हमलों का क्रम जारी है।

इस्राईली सैनिकों ने छठें लगातार ग़ज़्ज़ा पर हमले जारी रखे हैं और इन हमलों में आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है।

ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 31 बच्चों और 20 महिलाओं सहित 126 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए