बहुत मज़बूत हो चुका है हमासः इस्राईल की स्वीकारोक्ति
ज़ायोनी शासन के एक नेता ने यह बात खुलकर स्वीकार की है कि इस समय हमास बहुत मज़बूत हो चुका है
ज़ायोनी शासन की लेबर पार्टी के नेता मोराफ़ मीकाईल ने रविवार को ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में इस्राईल की लेबर पार्टी के नेता ने लिखा है कि इस समय हमास जितना मज़बूत है उतना विगत में पहले कभी नहीं था।
उन्होंने लिखा कि हमास मज़बूत होने के साथ ही ख़तरनाक भी हो चुका है। मारफ़ मीकाईल के अनुसार हमास हमारे लिए अब मुसीबत बनता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि ग़ज़्ज़ा की कार्यवाही में इस्राईल इस तरह से फंस गया है कि वहां से निकलने का रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है।
इसी बीच इस्राईली समाचारपत्र हआरेत्स ने इस ओर सकेत किया है कि वर्तमान परिस्थतियां, हमास के पक्ष में जा रही हैं। उधर इस्राईल की गुप्तचर सेवा मोसाद के पूर्व प्रमुख ने कहा है कि इस समय हम विस्फोटक स्थिति का सामना कर रहे हैं।
ज़ायोनी शासन के एक राजनैतिक टीकाकार ने लिखा है कि मुझको अब इस बात का भरोसा नहीं है कि हमारी नई नस्ल के लिए इस्राईल में कोई भविष्य है या नहीं। वे लिखते हैं कि मुझको नहीं लगता कि हमारे युवा अब यहां पर रुकना पसंद करेंगे।
याद रहे कि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं की ओर से एलान किया गया है कि उन्होंने ज़ायोनी शासन के साथ युद्ध में इस बार बहुत ही आधुनिक मिसाइलों का प्रयोग किया है जिनमें से एक क़ासिम है जो अधिक विकसित है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए