यमनी सेना को मिली बड़ी सफलता
यमनी सेना को अलक़ाएदा के तत्वों के ख़िलाफ़ सफलता मिली है।
यमन के सुरक्षा सूत्रों ने आतंकवादी गुट अल-क़ाएदा के 2 बड़े सरग़नाओं के ढेर होने की सूचना दी है।
रशिया टुडे के मुताबिक़, यमन के एक सूत्र ने बताया कि बुधवार को अल-क़ाएदा का एक बड़ा सरग़ना दुर्घटना में मारा गया।
इस रिपोर्ट के मुताबिक़, मारे गए सरग़नाओं में एक का नाम नासिर सईद अल-काज़ेमी है जो अब्यन और शबवा में अल-क़ाएदा का इंटेलिजेन्स एजेंट था।
दूसरा सरग़ना सऊदी अरब में अल-क़ाएदा का सैन्य कमांडर था जिसका नाम सालेह अहमद अलकाज़ेमी था।
यमन की राष्ट्रीय एकता सरकार के इंटेलिजेन्स विभाग ने मआरिब प्रांत में अलक़ाएदा के तत्वों के सक्रिय होने और विलायत मआरिब नामी उसके संगठनात्मक ढांचे की सूचना दी थी।
इससे पहले यमन की राष्ट्रीय एकता सरकार ने एक रिपोर्ट में बताया कि मआरिब प्रांत में अलक़ाएदा के आतंकियों के इस्तेमाल में मौजूद घरों, ठिकानों, खेतों, होटलों, हथियारों के गोदाम, ट्रेनिंग कैंप और आने जाने के मार्गों को चिन्हित किया जा चुका है। इसी तरह जंग के मोर्चे पर सऊदी गठबंधन से अल-क़ाएदा के संपर्क का भी पता चला है।
यमनी सुरक्षा बल के हाथों, देश के दक्षिणी भागों में आतंकवादी गुट दाइश और अल-क़ाएदा के कई सरग़ना गिरफ़्तार हुए या मारे गए हैं।(MAQ/N)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!