सऊदी अरब को मिस्री द्वीप देने के लिए संसद में मतदान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i9910-सऊदी_अरब_को_मिस्री_द्वीप_देने_के_लिए_संसद_में_मतदान
मिस्र की संसद में सऊदी अरब के साथ सीमा के रेखांकन के लिए मतदान होगा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ०१, २०१६ १६:४० Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब को मिस्री द्वीप देने के लिए संसद में मतदान

मिस्र की संसद में सऊदी अरब के साथ सीमा के रेखांकन के लिए मतदान होगा।

इस्ना की रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र की संसद में क़ानूनी मामलों के एक मंत्री मजदी अलएजाती ने कहा कि सऊदी अरब के हवाले तैरान और सनाफ़िर द्वीप किए जाने के मामले में आने वाली तीव्र प्रतिक्रियाओं के बाद संसद में सऊदी अरब के साथ सीमाओं के रेखांकन के बारे में मतदान कराया जाएगा।

अलएजाती ने कहा कि मिस्री सरकार समझौते से संबंधित समस्त मामलों को संकलित करने प्रयास कर रही है ताकि सांसदों के लिए मामला स्पष्ट हो जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि क़ाहेरा सरकार इस संबंध में हर प्रकार का विवरण संसद में पेश करने को तैयार है।

मिस्री सांसदों ने मजद अलएजाती ने मांग की है कि वह सरकार से अपील करें कि एेसे समस्त प्रमाणों और सबूतों को संसद के पटल पर रखे जिससे विषय स्पष्ट हो ताकि सांसद उस पर चर्चा कर सके।

ज्ञात रहे किक मिस्र की जनता ने मिस्र और सऊदी अरब के मध्य सीमाओं के रेखांकन और तीरान व सनाफ़िर नामक दो द्वीपो को सऊदी अरब के हवाले किए जाने का कड़ा विरोध किया है। मिस्री जनता ने इस समझौते पर अपना क्रोध व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि सऊदी नरेश की क़ाहिरा यात्रा के दौरान मिस्र की सरकार ने तीरान व सनाफ़िर नामक द्वीपों को सऊदी अरब के हवाले कर दिया है। (AK)