तुर्की के साथ दाइश का तेल का गुप्त व्यापार
रूसी टीवी चैनल रशा टूडे ने एक नई डाक्यूमेंट्री फ़िल्म दिखाई है जिसमें तुर्क सरकार और दाइश के मध्य गुप्त तेल के मामलों को दिखाया गया है।
ग्लोबल रिसर्च वेब साइट की रिपोर्ट के अनुसार, इस डाक्यूमेंट्री फ़िल्म का शीर्षक है "लाभ के नाम से"। इसमें सीरिया के हसका प्रांत के शेदादी शहर के परिवर्तनों को दिखाया गया है जो 2016 के आरंभ में कुर्द बलों के हाथों स्वतंत्र हुआ था।
सीरिया का शेदादी शहर, स्ट्रैटेजिक दृष्टि से तेल से संपन्न क्षेत्र है। यह उन क्षेत्रों में से है जिसपर दाइश और उसके संबंधित तत्वों का नियंत्रण था। रशा टूडे ने उक्त क्षेत्र की डाक्योमेंट्री फ़िल्म जारी की जिसमें इस शहर के अतिग्रहण के दौरान दाइश और तुर्क सरकार के मध्य तेल के गुप्त मामलों को दिखाया गया है।
इस रिपोर्ट के आधार पर इसमें कुछ पासपोर्ट को दिखाया गया जिसमें तुर्की की मोहर लगी हुई थी और साथ ही दाइश के कुछ झंडे व बैनर भी दिखाई दे रहे हैं।
इसके अतिरिक्त रशा टूडे के पत्रकारों ने उन रसीदों को भी खोज निकाला जो मामले होने के बाद तैयार की जाती थीं। (AK)