इस्राईल के ख़िलाफ़ सारे विकल्प मेज़ पर हैंः हमास
May २३, २०२१ १२:५० Asia/Kolkata
फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध संगठन हमास के उपाध्यक्ष ने कहा है कि ज़ायोनियों के मुकाबले में प्रतिरोध के समस्त विकल्प मेज़ पर हैं।
समाचार एजेन्सी सफ़ा की रिपोर्ट के अनुसार हमास के उपाध्यक्ष अबू मर्ज़ूक ने आज अपने भाषण में बल देकर कहा कि ज़ायोनी शासन की ओर से युद्ध विराम की घोषणा के बावजूद हमें एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है और प्रतिरोध अब भी किसी भी विकल्प का चयन कर सकता है।
उन्होंने बल देकर कहा कि हमने ज़ायोनी शासन को यह संदेश दे दिया है कि क़ुद्स और मस्जिदुल अक्सा हमारी रेड लाइन है और यह संदेश ज़ायोनियों को दे दिया गया है कि क़ुद्स की रक्षा के लिए काफ़ी शक्ति मौजूद है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
टैग्स