सीरिया में राष्ट्रपति चुनाव, कई मतदान केन्द्रों पर मतगणना समाप्त
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i99366-सीरिया_में_राष्ट्रपति_चुनाव_कई_मतदान_केन्द्रों_पर_मतगणना_समाप्त
सीरिया में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव की की मतगणना कई स्थानों पर संपन्न हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २७, २०२१ १४:३९ Asia/Kolkata
  • सीरिया में राष्ट्रपति चुनाव, कई मतदान केन्द्रों पर मतगणना समाप्त

सीरिया में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव की की मतगणना कई स्थानों पर संपन्न हो गई है।

अलआलम टीवी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सीरिया के चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार चुनाव के अंतिम परिणामों का एलान आज रात को या कल सुबह किया जायेगा। रिपोर्ट के अनुसार दमिश्क और इस देश के पूर्वोत्तर में स्थित हसके और क़ामिश्ली क्षेत्रों में मतगणना पूरी हो गयी है। अलआलम के रिपोर्टर ने बल देकर कहा है कि इस साल के चुनावों में लोगों की भागीदारी हैरान करने वाली थी और कुछ पश्चिमी संचार माध्यमों की अटकलों के विपरीत इन चुनावों में जनता की भागीदारी ने इस देश के दुश्मनों के मोर्चे पर नया आघात लगाया है।

मतदान केन्द्रों पर लोगों की भारी भीड़ की तस्वीरों का प्रकाशन इस बात का सूचक है कि सीरिया की जनता अपने देश की राजनीतिक प्रक्रिया पर विश्वास रखती है और अब भी अपने हाथों से अपने भविष्य के निर्धारण पर बल देती है। इन चुनावों में लोगों की भागीदारी इतनी अधिक थी कि इस देश के चुनाव आयोग को मतदान के समय में 5 घंटे की वृद्धि करनी पड़ी। चुनावों में जनता की भारी भागीदारी से सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की उस बात की पुष्टि हो गयी है जिसमें उन्होंने कहा था कि आतंकवाद के मुक़ाबले में सीरियाई राष्ट्र व जनता एकजुट है और सीरिया की जनता इस बात पर कोई ध्यान नहीं देती है कि पश्चिमी देश इन चुनावों के बारे में क्या कहते हैं और उनके दृष्टिकोणों का कोई महत्व नहीं है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए