राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर ईरान ने दी बशार असद को बधाई
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i99400-राष्ट्रपति_चुनाव_जीतने_पर_ईरान_ने_दी_बशार_असद_को_बधाई
सीरिया में राष्ट्रपति चुनाव के सफल आयोजन और राष्ट्रपति बशार असद की जीत पर ईरान ने इस देश की जनता और सरकार को बधाई दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २८, २०२१ १२:२२ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर ईरान ने दी बशार असद को बधाई

सीरिया में राष्ट्रपति चुनाव के सफल आयोजन और राष्ट्रपति बशार असद की जीत पर ईरान ने इस देश की जनता और सरकार को बधाई दी है।

शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहाः चुनाव का सफल आयोजन और लोगों की व्यापक भागीदारी, सीरिया में शांति की स्थापना के मार्ग में अहम क़दम है।

ईरान का कहना है कि देश के भविष्य निर्धारण में सीरियाई जनता की भूमिका का तेहरान सम्मान करता है और किसी भी तरह के विदेशी हस्तक्षेप को रद्द करता है।

ग़ौरतलब है कि सीरियाई संसद सभापति हमूदा सब्बाग़ ने शुक्रवार की सुबह एक पत्रकार सम्मेलन में बशार असद की जीत की घोषणा करते हुए कहा कि असद ने 95.1 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं।

सीरियाई संसद सभापति का कहना था कि चुनाव में भाग लेने वाले एक करोड़ 42 लाख 39 हज़ार मतदाताओं में से एक करोड़ 35 लाख 40 हज़ार 360 लोगों ने बश्शार असद का समर्थन किया है।

राष्ट्रपति पद के दूसरे दो उम्मीदवारों महमूद मरई और अब्दुल्लाह सलूम अब्दुल्लाह को क्रमशः 4 लाख 70 हज़ार 276 और 2 लाख 13 हज़ार 968 वोट हासिल हुए।

राष्ट्रपति चुनाव में देश के 78 फ़ीसदी मतदाताओं ने भाग लिया। चुनाव बुधवार को आयोजित हुए थे और नतीजों की घोषणा शुक्रवार को की गई। msm