क्या नेतनयाहू अब कभी प्रधान मंत्री नहीं बन पायेंगे?
नेतनयाहू को पुनः चुनाव में भाग लेने से रोकने का विरोध तेज़ हो गया है।
इस्राईल के चैनेल-12 के अनुसार 6 राजनैतिक दलों के साथ येश अतीद और यामीना दलों के प्रमुखों ने गठबंधन बनाकर नेतनयाहू को पुनः चुनाव में नामज़द होने से रोकने का कार्यक्रम बनाया है।
गठबंधन की ओर से तैयार किये गए मसौदे के अनुसार इस्राईल की संसद में योजना पेश की जाएगी। इस मसौदे के हिसाब से हर उस व्यक्ति को क्नेसेट के आगामी चुनाव में भाग लेने का अधिकार नहीं होगा जो कम से कम चार साल तक प्रधानमंत्री के पद पर रह चुका हो। मसौदे के अनुसार इसका पात्र केवल नेतनयाहू बनेंगे जो 12 वर्षों तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं। अगर यह क़ानून पारित हो जाता है तो फिर नेतनयाहू अगले चुनाव में भाग ले ही नहीं सकते हैं।
इससे पहले नफ़ताली बेनेत ने कहा कि नेतनयाहू ने सत्ता में बने रहने के लिए तरह-तरह के झूठ बोले। उन्होंने नेतनयाहू को संबोधित करते हुए कहा कि वे अब प्रधानमंत्री के पद को त्याग दें तो बेहतर है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए