अफ़ग़ानिस्तान पर फिर हमले की तैयारी में अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i100000-अफ़ग़ानिस्तान_पर_फिर_हमले_की_तैयारी_में_अमरीका
न्यूयार्क टाइम्स ने अमरीकी सरकार द्वारा अफ़ग़ानिस्तान पर फिर से हवाई हमलों की तैयारी की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १०, २०२१ १६:४१ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान पर फिर हमले की तैयारी में अमरीका

न्यूयार्क टाइम्स ने अमरीकी सरकार द्वारा अफ़ग़ानिस्तान पर फिर से हवाई हमलों की तैयारी की सूचना दी है।

न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमरीकी रक्षामंत्रालय पेंटागन इस समय अफ़ग़ानिस्तान पर फिर से हवाई हमलों की समीक्षा कर रहा है।

अफ़ग़ानिस्तान पर अमरीका की ओर से नए हवाई हमलों की सूचना एसी स्थिति में आई है कि जब मंगलवार को पेंटागन ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में बताया था कि अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों के निकलने की प्रक्रिया, 50 प्रतिशत से अधिक पूरी हो चुकी है।  रिपोर्ट में कहा गया था कि 11 सितंबर तक सारे अमरीकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान से वापस चले आएंगे।

पिछले 20 वर्षों से अमरीका की अफ़ग़ानिस्तान में सैनिक मौजूदगी बनी हुई थी।  हालांकि अमरीका ने बीस साल पहले अफ़ग़ानिस्तान को आतंकवाद से मुक्त कराने के दावे के साथ वहां पर हमले आरंभ किये थे किंतुअब 20 वर्ष गुज़र जाने के बावजूद वहां पर रक्तपात तो बंद ही नहीं हुआ बल्कि वहां पर मादक पदार्थों के उत्पादन और उसकी तस्करी में वृद्धि हुई है।

अमरीकी उपस्थिति की अफ़ग़ानिस्तान की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया और वहां पर अशांति को बढ़ावा दिया।  अब जबकि अमरीका की ओर से अफ़ग़ानिस्तान को छोड़ने के दावे किये जा रहे हैं इस दौरान वहां पर ख़ून-ख़राबे का बाज़ार गर्म है।

याद रहे कि अफ़ग़ानिस्तान की जनता आरंभ से ही अपने देश में विदेशी सैनिकों विशेषकर अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति की विरोधी रही है।