पाकिस्तानी और अमेरिकी नौसेना ने संयुक्त सैन्य अभ्यास किया
पाकिस्तानी नौसेना के जनसंपर्क विभाग ने अमेरिकी और पाकिस्तानी नौसेना के मध्य समुद्री सैन्य अभ्यास आयोजित होने की सूचना दी है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी नौसेना ने एक विज्ञप्ति जारी करके घोषणा की है कि अमेरिकी युद्धपोत USS MONTEREY CG-61 पाकिस्तान के दक्षिणी तटवर्ती क्षेत्रों के एक दिवसीय निरीक्षण पर आया था जिसके दौरान अमेरिका और पाकिस्तान की नौसेना ने संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास किया।
प्राप्त समाचारों के अनुसार सैन्य अभ्यास के बाद दोनों देशों के अधिकारियों ने समुद्री सुरक्षा के बारे में सहयोग आदि विषयों के बारे में विचार- विमर्श किया।
पाकिस्तानी नौसेना की ओर से जारी होने वाली विज्ञप्ति में आया है कि इस देश की नौसेना ने सरकार की नीतियों के अनुसार समुद्री सुरक्षा के विकास व विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इस प्रकार से कि 45 देशों के सैनिकों की उपस्थिति से अंतरराष्ट्रीय सैन्य आयोजन "2021 ओमान" इस संबंध में एक बड़ी सफलता है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!