अफ़ग़ानिस्तान में 150 से ज़्यादा तालेबान मारे गए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i100050-अफ़ग़ानिस्तान_में_150_से_ज़्यादा_तालेबान_मारे_गए
अफ़ग़ानिस्तान में पिछले 24 घंटे में 150 से ज़्यादा तालेबान मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १२, २०२१ ०९:४८ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में 150 से ज़्यादा तालेबान मारे गए

अफ़ग़ानिस्तान में पिछले 24 घंटे में 150 से ज़्यादा तालेबान मारे गए।

अफ़ग़ानिस्तान के अनेक इलाक़ों में अफ़ग़ान फ़ोर्सेज़ के साथ झड़प में रिपोर्ट मिलने तक 152 तालेबान मारे गए।

आवा न्यूज के मुताबिक़, अफ़ग़ानिस्तान के गृह मंत्रालय ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में सुरक्षा बलों के साथ झड़प और हमले में 74 तालेबान घायल भी हुए हैं और बड़ी मात्रा में उनके हथियार और गोला बारूद ध्वस्त हुए।

अफ़ग़ान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक़, देश के लग़मान, ग़ज़्नी, लूगर, पक्तिका, मैदान वर्दक, क़न्धार, ज़ाबुल, ग़ौर, बादग़ीस, हेरात, सरपुल, फ़ारयाब, क़ुन्दूज़ और तुख़ार में ये तालेबान मारे गए और घायल हुए।

रिपोर्ट मिलने तक तालेबान की ओर से इस बारे में कोई रिएक्शन सामने नई आया।

अफ़ग़ानिस्तान में हालिया दिनों में विभिन्न इलाक़ों में हिंसा व झड़प बढ़ गयी है। (MAQ/N)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए