अफ़ग़ानिस्तान में पोलियो कार्यकर्ताओं पर हमला, 5 हताहत
अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी क्षेत्र में गोलीबारी की विभिन्न घटनाओं में 5 पोलियो कार्यकर्ता मारे गए।
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में तीन महीनों के दौरान पोलियो अभियान में सक्रिय लोगों पर यह दूसरा हमला है।
नंगरहार प्रांत के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक घंटे के दौरान 3 अलग-अलग क्षेत्रों पर हमले किये गए। उन्होंने इस घटना की ज़िम्मेदार तालेबान को बताते हुए कहा कि तालेबान चाहते हैं कि लोग पोलिय वैक्सीन से वंचित रहें।अफ़ग़ानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस घटना की पुष्टि की है। तालेबान ने इस घटना में अपनी भूमिका को रद्द कर दिया है।
याद रहे कि अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के अतिरिक्त विश्व के सारे ही देशों में पोलियो की समाप्ति की घोषणा की जा चुकी है। अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान को अक्सर यह कहते हुए सुना गया है कि पोलियों कार्यक्रम, पश्चिम का एक षडयंत्र है। उनका यह भी दावा है कि पोलियो कार्यक्रम की आड़ में हमारे लड़ाकों की जासूसी की जाती है।
अफ़ग़ानिस्तान के अधिकारियों के अनुसार तालेबान अपने अधीन क्षेत्रों में घर-घर जाकर पोलियो वैक्सीन लगाने की अनुमति नहीं देते हैं। अफ़ग़ानिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि आज का हमला स्वास्थ्य कर्मियों की टार्गेट कीलिंग जैसा हमला था जिसके बाद हमले नंगरहार प्रांत में पोलियो अभियान को रोक दिया है। राष्ट्रसंघ ने इस हमले की निंदा की है।