अमेरिका पूरी दुनिया में सामूहिक हत्या की मशीन हैः ग्लोबल टाइम्ज़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i100420-अमेरिका_पूरी_दुनिया_में_सामूहिक_हत्या_की_मशीन_हैः_ग्लोबल_टाइम्ज़
ग्लोबल टाइम्ज़ ने वाशिंग्टन की उपमा सामूहिक हत्या की मशीन से दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २०, २०२१ १७:४२ Asia/Kolkata
  • अमेरिका पूरी दुनिया में सामूहिक हत्या की मशीन हैः ग्लोबल टाइम्ज़

ग्लोबल टाइम्ज़ ने वाशिंग्टन की उपमा सामूहिक हत्या की मशीन से दी है।

चीनी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्ज़ ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसमें अमेरिका से बाहर विशेषकर पश्चिम एशिया और अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी की ओर संकेत किया है और वाशिंग्टन की उपमा सामूहिक हत्या की मशीन से दी है।

इस समाचार पत्र ने कहा है कि अमेरिका ने अपने सैनिकों को दुनिया के 150 से अधिक देशों में तैनात कर रखा है और लगभग एक लाख 65 हज़ार सैनिक अमेरिकी सीमाओं से बाहर सक्रिय हैं और उसने दुनिया के लगभग समस्त क्षेत्रों में सैकड़ों छावनियां बना रखी हैं।

चीनी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्ज़ की रिपोर्ट में अमेरिकी प्रतिरक्षामंत्रालय पेंटागोन की पिछले सप्ताह की रिपोर्ट की ओर भी संकेत किया गया है जिसमें पेंटागोन ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में स्वीकार किया है कि पिछले वर्ष अफ़गानिस्तान, सोमालिया और इराक में अमेरिकी सैनिकों की कार्यवाहियों में 23 आम नागरिक मारे गये और 10 अन्य घायल हो गये।

इसी प्रकार चीनी समाचार पत्र की रिपोर्ट में आया है कि अमेरिकी सैनिकों की कार्यवाहियों व हमलों में अधिकांश आम नागरिक सीरिया और यमन में मारे गये हैं जिनकी संख्या नहीं बतायी गयी है। अमेरिकी प्रतिरक्षामंत्रालय की स्वीकारोक्ति के अनुसार अमेरिकी सैनिकों की कार्यवाही में वर्ष 20017 से अब तक कुल 773 आम नागरिक मारे जा चुके हैं।

जानकार हल्कों का मानना है कि अमेरिकी सैनिकों के हमलों और कार्यवाहियों में मरने वाले आम नागरिकों की संख्या उससे बहुत अधिक है जिसका पेंटागोन ने स्वीकार किया है। इसी प्रकार चीनी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्ज़ की रिपोर्ट में आया है कि अमेरिकी सैनिकों के हमलों और कार्यवाहियों में जो आम नागरिक मारे गये हैं उनकी वास्तविक संख्या शायद कभी भी प्रकाशित न की जाये। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए