183 देशों ने किया अमरीकी प्रतिबंधों का विरोध
विश्व के एक या दो नहीं बल्कि 183 देशों ने खुलकर अमरीकी प्रतिबंधों का विरोध किया है।
संसार के 183 देशों ने क्यूबा पर अमरीकी प्रतिबंधों का विरोध किया है। इन 183 देशों ने संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है जिसमें क्यूबा पर लगे अमरीकी प्रतिबंधों को समाप्त करने की मांग की गई है।
यह प्रस्ताव लगातार 29वें वर्ष पारित हुआ जिसमें क्यूबा पर अमरीका की ओर से लगाए गए वाणिज्यिक और वित्ती प्रतिबंधों को समाप्त करने की मांग की गई है। अमरीका और इस्राईल ने इस प्रस्ताव का विरोध किया।
राष्ट्रसंघ की महासभा के प्रस्ताव का समर्थन करने वाले देशों में से एक भारत ने कहा है कि विश्व में प्रतिबंधों से मुक्त वातावरण को बढ़ावा देने के लिए विश्व समुदाय को अपने प्रयास तेज़ करने चाहिए। राष्ट्रसंघ में भारत के स्थाई मिशन के काउंसलर ने कहा कि इस प्रकार के प्रतिबंधों से प्रभावित देश की आबादी और वहां के आर्थिक एवं सामाजिक विकास पर असर पड़ता है।
भारत ने आशा जताई है कि इन प्रतिबंधों को यथाशीघ्र वापस लिया जाए क्योंकि प्रतिबंधों से प्रभावित लोग अन्य चीज़ों के अतिरिक्त विकास, सामाजिक सेवाओं और चिकित्सा सहित मानवाधिकारों से भी लाभ नहीं उठा पाते।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए