क्या प्रभावी सिद्ध होगी तालेबान को अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय की चेतावनी?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i100878-क्या_प्रभावी_सिद्ध_होगी_तालेबान_को_अफ़ग़ानिस्तान_के_रक्षामंत्रालय_की_चेतावनी
अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय ने तालेबान को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह रक्तपात को रोना वर्ना इसका अंजाम उसे भुगतना होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २९, २०२१ १६:४९ Asia/Kolkata
  • क्या प्रभावी सिद्ध होगी तालेबान को अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय की चेतावनी?

अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय ने तालेबान को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह रक्तपात को रोना वर्ना इसका अंजाम उसे भुगतना होगा।

तुलू समाचर एजेन्सी के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी जनरल मुहम्मदी ने इस देश के मैदाने वरदक प्रांत की यात्रा के दौरान कहा है कि तालेबान को यह बात समझ लेनी चाहिए कि युद्ध व हिंसा के रास्ते वे कभी भी कामियाब नहीं होंगे।

उनका कहना था कि तालेबान अगर यह सोंचते हैं कि हिंसा के माध्यम से वे अफ़ग़ानिस्तान पर हुकूमत कर लेंगे तो यह उनकी बहुत बड़ी भूल है।

अफ़ग़ानिस्तान के इस सैन्य अधिकारी का कहना है कि देश की जनता हमारे सशस्त्र बलों के साथ तालेबान का मुक़ाबला करने के लिए तैयार है।

इसी बीच वरदक प्रांत के गवर्नर लोंग फ़ैज़ान ने भी कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षाबल यह अनुमति नहीं देंगे कि तालेबान अपने पुराने अनुभव को फिर दोहराएं।  अगर तालेबान यह सोच रहे हैं कि वे युद्ध में जीत जाएंगे तो यह यह मात्र एक सपना है।

याद रहे कि तालिबान के बढ़ते क़दमों को रोकने के लिए अब अफ़ग़ानिस्तान के आम नागरिकों ने हथियार उठाने शुरू कर दिये हैं। अबतक अफ़ग़ानिस्तान के विभिन्न ज़िलों के हज़ारों लोग तालिबान के ख़िलाफ़ हथियार उठा चुके हैं।  यह लोग तालिबान के क़ब्ज़े से विभिन्न इलाक़ों को आज़ाद कराने की कोशिशें कर रहे हैं।

हालांकि अफ़ग़ानिस्तान के बहुत से नगरों पर तालेबान का क़ब्ज़ा हो चुका है किंतु उनमें से कुछ को वहां के लोगों ने तालेबान से लड़कर वापस करा लिया है।