कोविड महामारी पूरी दुनिया में अब ख़तरनाक दौर मेेंः डब्लूएचओ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i101056-कोविड_महामारी_पूरी_दुनिया_में_अब_ख़तरनाक_दौर_मेेंः_डब्लूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि वर्तमान समय में कोविड-19 बहुत ही ख़तरनाक चरण में प्रविष्ट हो चुका है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०३, २०२१ १७:२७ Asia/Kolkata
  • कोविड महामारी पूरी दुनिया में अब ख़तरनाक दौर मेेंः डब्लूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि वर्तमान समय में कोविड-19 बहुत ही ख़तरनाक चरण में प्रविष्ट हो चुका है।

कोरोना महामारी के बढ़ते स्वरूप के दृष्टिगत विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने कहा है कि कोविड-19 का डेल्टा स्वरूप समय के साथ लगातार बदल रहा है जो अधिक संक्रामक है।

टेड्रोस अदहानोम ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोरोना का डेल्टा स्वरूप विश्व के कई देशों में फैलता जा रहा है।  उन्होंने कहा कि अब कोई भी देश इसके ख़तरे से सुरक्षित नहीं है।

डब्लूएचओ के महानिदेशक ने बताया कि कोविड का डेल्टा स्वरूप कम से कम 98 देशों में फैल चुका है।  उन्होंने कहा कि यह वहां पर अधिक फैल रहा है जहां पर वैक्सीनेशन कम हुआ है।

टेड्रोस अदहानोम ने विश्व के नेताओं से अनुरोध किया है कि वे साथ मिलकर यह सुनिश्चित करें कि आगामी वर्ष प्रत्येक देश की कम से कम 70 प्रतिशत जनसंख्या को कोविड का टीका लग जाए।  उनका कहना था कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी को समाप्त करने, लोगों की जान को सुरक्षित करने, वैश्विक आर्थिक बदहाली को दूर करने और इसी प्रकार की बहुत सी समस्याओं से मुक्ति का यही सबसे प्रभावी तरीक़ा है।

इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से यह कहा जा चुका है कि भारत में कोरोना का पाया गया डेल्टा स्वरूप इस समय विश्व के कम से कम 100 देशों में पाया गया है।