अमरीका में बिल्डिंग गिरी, मलबे में 20-34 इस्राईली भी दबे
ज़ायोनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि फ़्लोरिडा में बिल्डिंग गिरने की घटना के दौरान दबने वालों में 20 अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के रहने वाले हैं।
अमरीकी सूत्रों ने गुरूवार को सुबह छह बजे ग्रीनविच टाइम के मुताबिक़ बताया कि फ़्लोरिडा राज्य में अज्ञात कारणों से एक रिहाइशी बिल्डिंग गिरी, जिसके बाद दसियों लोग लापता हो गए।
ज़ायोनी टीवी चैनल आई-24 के मुताबिक़, मियामी में इस्राईली काउंसलेट जनरल ‘मावर अलबाज़’ ने इस घटना के बाद कहा कि लापता होने वालों में 20 लोग इस्राईली थे जो अमरीका में रह रहे थे। उनके परिवार को उनके बारे में बुरी ख़बर का डर है।
यह ऐसी हालत में है कि हिब्रू भाषी कुछ सूत्रों, जैसे यदीओत अहारोनोत ने सोमवार को रिपोर्ट में कहा है कि लापता होने वालों में 34 इस्राईली हैं।
अमरीकी सूत्रों के मुताबिक़, इस घटना के बाद, 55 अपार्टमेंट ध्वस्त कर दिए गए। इस इमारत से दसियों लोगों को ख़ाली कराने के बावजूद, 51 से 99 लोगों की स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं है। (MAQ/N)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!