अफ़ग़ानिस्तान, भीषण झड़पों में 261 से अधिक तालिबान ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i101172-अफ़ग़ानिस्तान_भीषण_झड़पों_में_261_से_अधिक_तालिबान_ढेर
अफ़ग़ानिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में सेना की कार्यवाही में 261 तालिबान मारे गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०६, २०२१ १२:१२ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान, भीषण झड़पों में 261 से अधिक तालिबान ढेर

अफ़ग़ानिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में सेना की कार्यवाही में 261 तालिबान मारे गये हैं।

अफ़ग़ानिस्तान की सरकारी समाचार एजेन्सी आवा की रिपोर्ट के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय ने मंगलवार को एलान किया कि पिछले 24 घंटे में 261 तालिबान लग़मान, नंगरहार, पकतीका, क़ंधार, ज़ाबुल, बादग़ीस, बल्ख़, जूज़्जान, हेलमंद, बदख़्शा, कुन्दूज़ और कापीसा में सेना की कार्यवाहियों में मारे गये।

रिपोर्ट में बताया गया है कि तालिबान और सुरक्षा बलों के बीच होने वाली झड़पों में 206 अन्य तालेबान घायल भी हुए हैं।

अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय ने इस बात की ओर कोई संकेत नहीं किया कि इन कार्यवाहियों में उसके कितने सैनिक मारे गये हैं।

इसी मध्य नागरिक कार्यकर्ताओं ने काबुल में एक बैठक की है जिसमें कहा गया है कि तालिबान की ओर से व्यापक स्तर पर जनसंहार और आधारभूत ढांचों की तबाही का सिलसिला जारी है। 

इस बैठक में शामिल लोगों ने तालिबान के संबंध में विश्व समुदाय की अनदेखी की निंदा की और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से इस संबंध में कार्यवाही करने की मांग की है।

अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों के बाहर निकलने के साथ ही तालिबान ने अपने हमले तेज़ कर दिए हैं और देश के कई इलाक़ों पर क़ब्ज़ा कर लिया है। (AK)