यदि मुझे हटाया गया तो विद्रोह कर दोः निकोलस मादूरो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i10129-यदि_मुझे_हटाया_गया_तो_विद्रोह_कर_दोः_निकोलस_मादूरो
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरो ने अपने समर्थकों से अपील की है कि यदि उनको अपदस्थ करने का उनके विरोधियों का जनमत संग्रह सफल होता है तो वे बिना हिंसा के विद्रोह कर दें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०२, २०१६ १३:४५ Asia/Kolkata
  • यदि मुझे हटाया गया तो विद्रोह कर दोः निकोलस मादूरो

वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरो ने अपने समर्थकों से अपील की है कि यदि उनको अपदस्थ करने का उनके विरोधियों का जनमत संग्रह सफल होता है तो वे बिना हिंसा के विद्रोह कर दें।

मादूरो ने रविवार को मज़दूर दिवस के अवसर पर हज़ारों प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस दिन भ्रष्ट बुद्धिजीवी मेरे विरुद्ध कार्यवाही करें और राष्ट्रपति भवन को अपने नियंत्रण में ले लें, मैं आप लोगों को विद्रोह का आदेश देता हूं। उन्होंने कहा कि आपका धरना, भ्रष्ट बुद्धिजीवियों के मुक़ाबले में पूर्ण सफलता तक जारी रहना चाहिए।

मादूरू ने एेसी स्थिति में अपने समर्थकों को विद्रोह का निमंत्रण दिया है कि उनको अपदस्थ करने का मामला दिन प्रतिदिन नया आयाम लेता जा रहा है।

वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति के विरोधियों ने रविवार को घोषणा की थी कि उन्होंने मादूरो को अपदस्थ करने के लिए होने वाले जनमत संग्रह के समर्थन में 25 लाख लोगों का मत प्राप्त कर लिया है और उन्हें आशा है कि नवंबर तक यह जनमत संग्रह पूरा हो जाएगा।

यह एेसी स्थिति में है कि वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति मादूरो ने घोषणा की है कि धोखाधड़ी से बचने के लिए हर एक हस्ताक्षर की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया है।

26 अप्रैल मंगलवार को इस देश के चुनाव आयोग ने मादूरो को सत्ता से हटाने के लिए विपक्ष की जनमत संग्रह पर सहमति व्यक्त कर दी थी। (AK)