पाकिस्तान सरकार तालेबान का समर्थन करना बंद करे, अफ़ग़ानिस्तान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i101384-पाकिस्तान_सरकार_तालेबान_का_समर्थन_करना_बंद_करे_अफ़ग़ानिस्तान
अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान के राजदूत के वक्तव्य पर कहा है कि अगर इस्लामाबाद की सरकार अफ़ग़ानिस्तान की सुरक्षा स्थिति से अधिक चिंतित हैं तो उसको तालेबान का समर्थन रोकना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ११, २०२१ १४:३८ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान सरकार तालेबान का समर्थन करना बंद करे, अफ़ग़ानिस्तान

अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान के राजदूत के वक्तव्य पर कहा है कि अगर इस्लामाबाद की सरकार अफ़ग़ानिस्तान की सुरक्षा स्थिति से अधिक चिंतित हैं तो उसको तालेबान का समर्थन रोकना चाहिए।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार फ़ोआद अमान ने पाकिस्तान के राजदूत के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के मुक़ाबले में हथियार उठाने वालों को मिलिशिया कहा था।

अमान ने कहा कि वे लोग जिन्होंन देश के सुरक्षाबलों के साथ देश की रक्षा के लिए हथियार उठाए हैं वे वे मिलिशिया नहीं हैं बल्कि आम लोग हैं।  यह लोग देश में शांति स्थापित करने के लिए यह सबकुछ कर रहे हैं।

अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह अफ़ग़ानिस्तान की आम जनता है जो यह नहीं चाहती कि ताेलबान फिर से अफ़ग़ानिस्तान पर हुकूमत करें और देश इतिहास के अंधकार में चला जाए।  उनका कहना था कि अगर पाकिस्तान वास्तव में अफ़ग़ानिस्तान की वर्तमान स्थिति से चिंतित है तो उसे तालेबान का समर्थन छोड़ देना चाहिए।

फ़ोआद अमान के अनुसार पाकिस्तान को चाहिए कि वह अपने देश में तालेबान के अड्डों और भूमिगत ठिकानों को नष्ट करे।

याद रहे कि अफ़ग़ानिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत ने फ़्रांस प्रेस के साथ बात करते हुए कहा था कि तालेबान से मुक़ाबले के लिए अफ़ग़ानिस्तान की जनता को मिलिशिया बना देने से इस देश की स्थिति अधिक जटिल और ख़तरनाक होगी।