कोरोना अभी जल्दी जाने वाला नहींः जोसेप बोरेल
यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रभारी जोसेप बोरेल ने कहा है कि संसार 2023 तक कोविड-19 पर क़ब्ज़ा नहीं कर पाएगा।
जोसेप बोरेल ने, विश्व की अर्थव्यवस्था पर कोरोना के प्रभाव शीर्षक के अन्तर्गत आन लाइन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि डेढ़ वर्ष से अधिक का समय गुज़र जाने के बावजूद दक्षिणी अमरीका, अफ़्रीका और भारत में स्थिति अब भी बहुत चिंताजनक बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि हालांकि यूरोप इस संकट से निकलने के निकट पहुंच चुका है। जोसेप बोरेल के अनुसार विश्व के बहुत से क्षेत्रों में अब भी कोरोना के उपचार के लिए उचित सुविधाएं नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि एसी स्थिति में विश्व के निर्धन देशों के लिए कोरोना की वैकसीन उपलब्ध कराई जाए।
याद रहे जब से कोरोना या कोविड-19 शुरू हुआ है उस समय से अबतक 187 मिलयन से अधिक लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 4 मिलयन लोगों की जाने जा चुकी हैं।