फ़िलिस्तीन हमारा राजनीतिक क़िबला हैः अलजीरिया के राष्ट्रपति
अलजीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि अतिग्रहकारियों के मिट जाने तक उनका देश फिलिस्तीनियों के साथ रहेगा।
समाचार एजेन्सी इर्ना ने अलमयादी के हवाले से रिपोर्ट दी है कि अलजीरिया के राष्ट्रपति अब्दुल मजीद तिब्बून ने फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास से टेलीफ़ोनी वार्ता में बल देकर कहा है कि अतिग्रहकारियों के मिट जाने और फिलिस्तीनी देश की स्थापना तक उनका देश फिलिस्तीनियों के साथ रहेगा।
अलजीरिया के विदेशमंत्री ने भी पिछले सप्ताह फिलिस्तीन के बारे में कहा था कि फिलिस्तीनी राष्ट्र शांति चाहता है और यह चीज़ उस फिलिस्तीनी देश के गठन व बन जाने से संभव है जिसकी राजधानी क़ुद्स होगा।
ज्ञात रहे कि अलजीरियाई विदेशमंत्रालय ने इससे पहले एक विज्ञप्ति जारी करके राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद का आह्वान किया था कि वह फिलिस्तीनी जनता और उसकी मान्यताओं के खिलाफ जायोनी शासन के मानवता विरोधी अपराधों के खिलाफ तुरंत क़दम उठाये। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!