अमरीका में बढ़ती मंहगाई से लोग परेशान
अमरीकी सीनेट में बजट आयोग के प्रमुख ने इस देश में बढ़ती मंहगाई पर चिंता जताई है।
सीएनएन से बात करते हुए बर्नी सेंडर्ज़ ने कहा है कि अमरीका में पिछले 15 वर्षों से बहुत से काम करने वालों के वेतन में वृद्धि नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि अधिकांश अमरीकी अपने जीवन की मूलभूत ज़रूरतों को पूरा करने की क्षमता नहीं रखते। अमरीका में कराए गए नए सर्वेक्षण बताते हैं कि इस देश की अधिकांश जनता को आगामी दिनों में मंहगाई के बढ़ने का भय सता रहा है।
कोरोना के बाद से अमरीकी नागरिकों को लगातार मंहगाई का सामना करना पड़ रहा है। हालात से लगता है कि अमरीका में बढ़ती हुई मंहगाई जल्दी रुकने वाली नहीं है।
न्यूयार्क टाइम्स ने अपनी हालिया रिपोर्ट में अमरीका में बढते कोरोना के प्रभाव की ओर संकेत करते हुए लिखा है कि अब अमरीका की सरकार को अधिक संख्या में भूखे लोगों का सामना करना पड़ेगा जो 70 के दशक के बाद से अभूतपूर्व है।