लापता रूसी विमान मिल गया, सभी यात्री ज़िन्दा
रूस का एक यात्री विमान राडार से लापता हो गया था पर अब वह मिल गया है और उसमें सवार सभी 17 यात्री सुरक्षित और ज़िन्दा हैं।
रूसी संचार माध्यमों ने सूचना दी है कि इस देश का एक छोटा यात्री विमान आन्तोनोफ़ EN-28 साइबेरिया के आसमान में राडार से ग़ायब हो गया था और इस विमान पर 17 यात्री सवार थे।
रूसी समाचार एजेन्सी स्पूतनिक ने रिपोर्ट दी है कि जो विमान बाकचारस्की क्षेत्र के तोमसक के आसमान में राडार से लापता हो गया था अब वह मिल गया है।
रूसी संचार माध्यमों ने बताया है कि बड़ी मुश्किल से यह विमान उतर पाया और उसके समस्त यात्री सुरक्षित और ज़िन्दा हैं।
ज्ञात रहे कि अभी हाल ही में रूस का एक यात्री विमान आन्तोनोफ़-26 28 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसमें सवार समस्त यात्री मारे गये थे। इस विमान का मलबा समुद्र में मिला है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!