अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति पड़ोसी देशों के लिए बहुत ख़तरनाकः रूस
रूस ने अफ़ग़ानिस्तान की वर्तमान स्थति के दृष्टिगत चेतावनी दी है कि यह स्थिति पड़ोसी देशों को बुरी तरह से प्रभावित करेगी।
रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ ने कहा कि इस समय जो कुछ भी अफ़ग़ानिस्तान में हो रहा है उससे इस देश के पड़ोसी निश्चित रूप से प्रभावित होंगे।
उन्होंने शुक्रवार को एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े खेद की बात है कि अफ़ग़ानिस्तान के हालात दिन-प्रतिदिन ख़राब होते जा रहे हैं।
रूसी विदेशमंत्री का कहना था कि अमरीका और नेटो के सैनिकों के अफ़ग़ानिस्तान से निकलने के बाद वहां की सुरक्षा एवं राजीतिक स्थिति ख़राबी की तरफ़ बढ़ रही है। एसे में काबुल, क्षेत्रीय सहयोग एवं सहकारिता में भाग नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान का संकट, आतंकी गतिविधियों में तेज़ी और मादक पदार्थों की तस्करी में वृद्धि का कारण बनेगा।
रूस की ओर से यह चेतावनी एसी हालत में दी गई है कि जब अमरीका की ओर से एलान किया जा चुका है कि अफ़ग़ानिस्तान से उसने अपनी सैन्य वापसी 90 प्रतिशत तक पूरी कर ली है। इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कह चुके हैं कि अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की संपूर्ण वापसी 31 अगस्त तक हो जाएगी।
याद रहे कि अमरीका और उसके घटकों ने सन 2001 में आतंकवाद से संघर्ष और अफ़ग़ानिस्तान में शांति बहाल कराने के बहाने इस देश पर हमला किया था। उस दिन से लेकर अबतक अफ़ग़ानिस्तान में शांति की स्थापना तो दूर वहां पर अशांति बढ़ी और हिंसक घटनाओं के साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में भी वृद्धि हुई।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए