सोशल मीडिया पर लोगों को कोरोना से अधिक डराया गयाः बाइडेन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i101628-सोशल_मीडिया_पर_लोगों_को_कोरोना_से_अधिक_डराया_गयाः_बाइडेन
कोरोना महामारी के बारे में सोशल मीडिया द्वारा अपनाए गए व्यवहार की अमरीकी राष्ट्रपति ने कड़ी आलोचना की है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jul १७, २०२१ ०६:२८ Asia/Kolkata
  • सोशल मीडिया पर लोगों को कोरोना से अधिक डराया गयाः बाइडेन

कोरोना महामारी के बारे में सोशल मीडिया द्वारा अपनाए गए व्यवहार की अमरीकी राष्ट्रपति ने कड़ी आलोचना की है।

रोएटर्ज़ के अनुसार अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को वाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित किया।  अपने संबोधन में अमरीकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया विशेषकर फेसबुक पर कोरोना के बारे में अपनाई गई नीति को ग़लत बताया।

जो बाइडेन ने कहा कि इस दौरान फेसबुक ने अपने प्लेटफार्म से कोरोना तथा कोरोना वैक्सीन के संबन्ध में ग़लत ख़बरों को जाने दिया।उन्होंने कहा कि यह काम आम लोगों के बीच भय का कारण बना और इस डर के कारण बहुत से लोगों की जानें तक चली गईं।

अमरीकी राष्ट्रपति के अनुसार फेसबुक ने कोरोना वायरस या कोविड-19 के बारे में ग़लत ख़बरे प्रसारित करके बहुत से लोगों को मौत के मुंह तक पहुंचाया।

याद रहे कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया के विशेषज्ञ, फेसबुक के अधिकारियों पर इस बात का आरोप लगाते आ रहे हैं कि वे इस प्लेटफार्म से ग़लत बातों को भी प्रसारित होने दे रहे हैं।  हालांकि फेसबुक के अधिकारियों का दावा है कि झूठी ख़बरों को रोकने के लिए उनके पास नियम मौजूद हैं।

फेसबुक की ओर से एलान किया गया है कि संसार में 2 अरब से अधिक लोगों को कोरोना के बारे में जागरूक करवाया जा चुका है।  अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बयान पर फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीका में 30 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना के बारे में हमसे सही जानकारियां हासिल की हैं और वास्तविकता यह है कि फेसबुक ने लोगों की जान बचाने में उनकी मदद की है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए