ताज़ा लड़ाई में तालेबान के 230 से अधिक लड़ाके मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/world-i101734-ताज़ा_लड़ाई_में_तालेबान_के_230_से_अधिक_लड़ाके_मारे_गये
अफ़ग़ानिस्तान के प्रतिरक्षामंत्रालय ने एलान किया है कि गत 24 घंटों के दौरान नंगरहार, ग़ज़्नी, कंधार, सरपुल, फारियाब, बल्ख, हेलमंद, तखार और कुन्दूज़ में तालेबान के 233 सदस्य मारे गये जबकि 88 अन्य घायल हो गये।  
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १९, २०२१ १३:०८ Asia/Kolkata
  • ताज़ा लड़ाई में तालेबान के 230 से अधिक लड़ाके मारे गये

अफ़ग़ानिस्तान के प्रतिरक्षामंत्रालय ने एलान किया है कि गत 24 घंटों के दौरान नंगरहार, ग़ज़्नी, कंधार, सरपुल, फारियाब, बल्ख, हेलमंद, तखार और कुन्दूज़ में तालेबान के 233 सदस्य मारे गये जबकि 88 अन्य घायल हो गये।  

इसी बीच अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित 17 दूसरे देशों के कूटनयिकों ने तालेबान से मांग की है कि वह ईदे क़ुरबान की छुट्टी के दिनों में हथियार ज़मीन पर रख दें और अफ़ग़ानिस्तान में शांति प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को विश्ववासियों को दिखा दें।

अंतरराष्ट्रीय संगठनों व संचार माध्यमों की रिपोर्टों के अनुसार अफगानिस्तान में हालिया महीनों में होने वाली लड़ाईयों और हिंसात्मक कार्यवाहियों के कारण लगभग दो लाख 70 हज़ार अफगान बेघर हो गये हैं और एक करोड़ 80 लाख लोगों को मानवता प्रेमी सहायताओं की ज़रूरत है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए